1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हैलो चार्ली' की रिलीज का ऐलान, 9 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

'हैलो चार्ली' की रिलीज का ऐलान, 9 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

 Published : Mar 17, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 02:07 pm IST

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली फैमिली और किड एंटरटेनर 'हैलो चार्ली' के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। साथ ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

hello charlie- India TV Hindi
फिल्म 'हैलो चार्ली' का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@SHRADDHAKAPOOR

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली फैमिली और किड एंटरटेनर 'हैलो चार्ली' के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। साथ ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीज़र में, आदार जैन एक छोटे शहर के एक युवा की भूमिका निभा रहे हैं जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज़ नोरोजी भी नजर आएंगे।  फिल्म के टीजर को देख कर ऐसा लगता है कि हैलो चार्ली एक रीफ्रेशिंग फ़िल्म होगी।

अमेजन ओरिजिनल मूवी के बारे में बताते हुए, विजय सुब्रमण्यम, डायरेक्टर और हेड, कंटेंट, अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, "इस अप्रैल रिलीज़ होने के लिए तैयार, 'हैलो चार्ली' एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारे लंबे असोसिएशन में एक और एडिशन है।  इस फिल्म के साथ, हम प्लेटफॉर्म पर फैमिली सेंट्रिक कंटेंट को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। यह पूरे दिल से बनाई गई फिल्म है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है और एन्जॉय कर सकता है।" 

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, "हमारे पास अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ कई प्रोजेक्ट्स हैं और हैलो चार्ली हमारी एक साथ पहली फीचर फिल्म होगी। इस अद्भुत कॉमेडी और मनोरंजन के साथ, हम सिनेमाई एंवलोप को अधिक आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं और कॉमेडी स्पेस में हमारी रचनात्मक दृष्टि को उजागर करने के लिए तैयार है। हमें इस प्यारी कहानी को पेश करने में अत्यंत खुशी हो रही है जो परिवार और बच्चे के अनुकूल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुझे आशा है कि दर्शक इसे देख कर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने बनाने में आनंद लिया है। 9 अप्रैल को हैलो चार्ली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! " 

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल से देख सकते हैं। 

यहां देखें टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन