1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से अस्पताल गए थे मणिरत्नम, नहीं हुई थी दिल से संबंधित समस्या

इस वजह से अस्पताल गए थे मणिरत्नम, नहीं हुई थी दिल से संबंधित समस्या

 Published : Jun 17, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 07:34 pm IST

2004 में 'युवा' के सेट पर मणिरत्नम को दिल से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां सामने आई थीं। वह तब से चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

 मणिरत्नम- India TV Hindi
 मणिरत्नम

चेन्नई: फिल्मकार मणिरत्नम सोमवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए यहां एक अस्पताल में पहुंचे। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। इस आशय की खबरें थीं कि मणिरत्नम को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन प्रवक्ता ने साफ किया कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। मणिरत्नम के प्रवक्ता निक्किल मुरुगन ने ट्वीट कर कहा, "रूटीन चेक-अप के बाद मणिरत्नम सर अपने नियमित कामकाज के लिए ऑफिस लौट आए। सब ठीक है।"

रत्नम के करीबी एक अन्य सूत्र ने भी आईएएनएस से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने कहा, "यह उनकी वार्षिक स्वास्थ्य जांच थी। शूटिंग शुरू करने से पहले, वह आमतौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कराते हैं कि सब कुछ ठीक है। वह पूरी तरह से ठीक हैं, वह आज नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे।"

रत्नम अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2018 में अपनी वार्षिक स्वास्थ्य जांच करवाई थी। 2004 में 'युवा' के सेट पर मणिरत्नम को दिल से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां सामने आई थीं। वह तब से चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

सैफ अली खान और आलिया ने शुरू की 'जवानी जानेमन' की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन