1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे करण के बॉलीवुड डेब्यू पर पहली बार पिता सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बेटे करण के बॉलीवुड डेब्यू पर पहली बार पिता सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

 Published : Aug 22, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 12:13 pm IST

पिछले काफी वक्त से इस बात की भी चर्चा है कि जल्द ही सनी देओल के बेटे करण भी अपनी अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले हैं। पिछले दिनों उनकी इस डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।

Sunny Deol Karan deol- India TV Hindi
Sunny Deol Karan deol

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों कई स्टार किड्स की एंट्री कर रहे हैं। हालांकि पिछले काफी वक्त से इस बात की भी चर्चा है कि जल्द ही सनी देओल के बेटे करण भी अपनी अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले हैं। पिछले दिनों उनकी इस डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। लेकिन वहीं दूसरी ओर बेटे के डेब्यू को लेकर पहली बार पिता सनी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, करण को फिल्म उद्योग में अपनी पहचान खुद ही बनानी होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैं बॉलीवुड में आया था तो मैं मानिसक रूप से इसके लिए तैयार था। मैं आश्वस्त हूं कि वह भी अपने तरीके से उसी तरह से आएगा जिस तरह से मैं आया था। बाकी उस पर है कि वह खुद को कैसे पेश करता है, किस तरह की फिल्में चुनता है और अपना काम कैसे करता है।''

सनी ने आगे कि बताया, “एक पिता के तौर पर मैं हमेशा उसके साथ हूं लेकिन मैं उसके लिए चीजें चुन नहीं सकता हूं और और उसके बदले काम नहीं कर सकता हूं। यह हमारे ऊपर होता है कि एक व्यक्ति के तौर पर हम क्या बनते हैं।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन