1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स जो आ सकती है बिग बॉस 9 में

हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स जो आ सकती है बिग बॉस 9 में

 Published : Sep 10, 2015 12:02 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 07:20 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान द्वारा एक बार फिर से होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 9' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित सूची तो हर जगह खबरों में छाई हुई है लेकिन किसी के

हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स...- India TV Hindi
हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स जो आ सकती है बिग बॉस 9 में

नई दिल्ली- सलमान खान द्वारा एक बार फिर से होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 9' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित सूची तो हर जगह खबरों में छाई हुई है लेकिन किसी के भी नाम की अभी तक मोहर नहीं लगी है। हाल ही में बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने शो में आने की बात पर कहा था कि वो वहां पर एक ही शर्त पर जाएंगे और वो ये है कि उन्हें हर दिन कुछ समय के लिए अपने भक्तों से मिलने दिया जाए।

बहरहाल हर साल की तरह इस साल शो विवादों से घिरने के लिए तैयार है। फिल्मी और टीवी सीरियल के सितारे तो इसमें शिरकत करेंगे ही वहीं एक सवाल शो में फिरंगी कलाकार पर भी है। इस बार हॉलीवुड या विदेश से कौन सी मॉडल या एक्ट्रस बिग बॉस के घर में प्रवेश करेगी?

पिछले सीजन्स की तरफ अगर नजर डाले तो पामेला एंडरसन, जर्मन मॉडल क्लौडिया सिएस्ला, इंडो-कैनेडियन पार्न स्टार सनी लियोन, ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात, हेजल कीच, जोड गुडी, एली अवराम शो में तड़का डालने का काम कर चुके हैं। इस बार भी उम्मीद है कि बिग बॉस ने किसी न किसी विदेशी मॉडल से शो में आने की डील पक्की की है हालांकि स्पष्ट रूप से किसी का नाम सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के शो में ये होंगे संभावित 10 कंटेस्टेंट्स

ऐसे में हमने एक संभाविस सूची तैयार की है जिसमें वो मॉडल और अभिनेत्रिया शामिल है जिन्हें आप शो में देखना पसंद करेंगे। अगली स्लाइड से जानिए कौन हैं वो खूबसूरत मॉडल्स-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन