मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फराज अंसारी की फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करने का मन बना लिया है। इस फिल्म में शबाना मां की भूमिका में रहेंगी और उनके साथ स्वरा भास्कर व दिव्या दत्ता भी दिखेंगी।
Related Stories
शबाना ने कहा, "दिव्या दत्ता ने मुझसे 'शीर कोरमा' के स्क्रिप्ट पर काम करने की सिफारिश की। उनकी बात मानकर मैं फराज से मिली। वह इस कहानी को लेकर ईमानदार और गहरे तौर पर प्रतिबद्ध दिखे। मैंने हां कर दिया। मुझे खुशी है कि स्वरा भास्कर और दिव्या के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं जल्द शूटिंग शुरू करने की सोच रही हूं।"
Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी
यह फिल्म LGBTQ पर आधारित होगी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर इस फिल्म में लेस्बियन की भूमिका में हैं।