1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर मेरे देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं: शबाना आजमी

नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर मेरे देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं: शबाना आजमी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 05:07 pm IST,  Updated : May 11, 2019 05:07 pm IST

अदाकारा शबाना आजमी ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाए जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं।

Shabana Azmi says news of leaving India if Narendra Modi becomes PM fake- India TV Hindi
Shabana Azmi says news of leaving India if Narendra Modi becomes PM fake

मुम्बई: अदाकारा शबाना आजमी ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाए जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं। अदाकारा ने ट्विटर पर कहा कि यह ‘‘पूरी तरह से मनगढ़ंत’’ खबर है।

आजमी ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा और देश छोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है। इसी जगह मेरा जन्म हुआ और यहीं पर मेरी मृत्यु होगी...।’’ उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘फेक न्यूज ब्रिगेड की हालत बहुत ही दयनीय है और चूंकि वे मुद्दों के बारे में बात नहीं कर सकते, इसलिए वे बार-बार झूठ फैलाते हैं ताकि लोग उन्हें सच मान लें।’’ आज़मी (68) ने कहा कि उनके पिता कैफ़ी आज़मी ने उन्हें सिखाया था कि अपने विरोधियों से कभी भी शत्रुओं की तरह व्यवहार न करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024