1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसा विमान, भारतीय लडाकू विमानों ने घेरकर जयपुर में उतारा

VIDEO: पाकिस्तानी सीमा से भारत में घुसा विमान, भारतीय लडाकू विमानों ने घेरकर जयपुर में उतारा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 06:02 pm IST,  Updated : May 10, 2019 09:15 pm IST

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने पाकिस्तानी एयर स्पेस की तरफ से आ रहे एक एंटोनोव एएन-12 भारी मालवाहक विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने की मजबूर कर दिया है।

Indian Air Force fighter jets force an Antonov AN-12 heavy cargo plane coming from Pakistani Air spa- India TV Hindi
Indian Air Force fighter jets force an Antonov AN-12 heavy cargo plane coming from Pakistani Air space to land at Jaipur airport

नई दिल्ली: वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान से जार्जिया के एक एएन- 12 विमान के प्रवेश करने पर उसे पकड़ लिया और उसे जयपुर हवाईअड्डा पर उतरने के लिए बाध्य कर दिया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह विमान अपना रास्ता भटक गया था। 

उन्होंने बताया कि वायुसेना के वायु रक्षा विमान ने उसे जयपुर हवाईअड्डा पर उतरने के लिए मजबूर किया। सूत्रों ने बताया कि जार्जिया का एएन - 12 विमान कराची से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और उसने उत्तर गुजरात में एक ऐसे स्थान से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जो पूर्व निर्धारित नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत