1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर कैसे बनाएं कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी, गर्मियों में उठाएं ठंडी-ठंडी Coffee का लुत्फ

घर पर कैसे बनाएं कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी, गर्मियों में उठाएं ठंडी-ठंडी Coffee का लुत्फ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 17, 2026 08:46 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 08:46 pm IST

Cafe style cold coffee: क्या आपको कोल्ड कॉफी पीना पसंद है? अगर हां, तो आपको कम से कम एक बार कोल्ड कॉफी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी- India TV Hindi
कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी Image Source : ZURANAZ RECIPE/YT

क्या आप कॉफी लवर हैं और आपको कैफे पर जाकर कोल्ड कॉफी पीना अच्छा लगता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी पीने के लिए आपको कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आप घर पर ही कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी बना सकते हैं। कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी बनाने के लिए आपको 2 गिलास उबला हुआ दूध, 2 छोटी चम्मच कॉफी पाउडर, 4 छोटी चम्मच शक्कर, 2 छोटी चम्मच चॉकलेट सिरप, 2 स्कूप वनीला आइस क्रीम और 6-8 आइस क्यूब की जरूरत पड़ेगी। आइए स्पेट बाई स्टेप कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी बनाना सीखते हैं।

पहला स्टेप- कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर के जार में दूध और कॉफी पाउडर निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको मिक्सर जार में शक्कर और आइस क्यूब्स को भी एड कर देना है।

तीसरा स्टेप- आपको इन सब चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है। लगभग एक मिनट के लिए मिक्सर को ऑन कर कॉफी को ब्लेंड कीजिए।

चौथा स्टेप- दो कांच के खूबसूरत गिलास लीजिए और कोल्ड कॉफी को मिक्सर से निकालकर इनमें डाल दीजिए।

पांचवां स्टेप- वनीला आइसक्रीम के एक-एक स्कूप को दोनों गिलास में ऊपर से एड कर दीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में आप दोनों गिलास में चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं जिससे कोल्ड कॉफी देखने में भी बढ़िया लगे।

महज 10 मिनट के अंदर आपकी कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी सर्व करने के लिए तैयार है। आप गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी कोल्ड कॉफी के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोल्ड कॉफी पीने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को कैफे स्टाइल वाली कोल्ड कॉफी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल