1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं सहजन की जायकेदार सब्जी, कूट-कूटकर भरा हुआ है पोषण, बेहद आसान रेसिपी

कैसे बनाएं सहजन की जायकेदार सब्जी, कूट-कूटकर भरा हुआ है पोषण, बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 17, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 04:34 pm IST

Sahjan ki sabji: क्या आपने कभी मोरिंगा यानी सहजन की सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो आपको इस मसालेदार और स्वादिष्ट रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सहजन की सब्जी- India TV Hindi
सहजन की सब्जी Image Source : SMILEY FOOD/YT

अगर स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिल जाए, तो कितना बढ़िया रहेगा। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो न केवल पोषण से भरपूर है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी है। आइए सहजन की सब्जी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहजन की सब्जी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम सहजन की फली, 3-4 आलू, 2 टमाटर, एक प्याज, एक टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक टी स्पून जीरा, हाफ टी स्पून हल्दी, हाफ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, 2 टेबल स्पून हरा धनिया, तेल और नमक की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सहजन की फली को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर लगभग 4 इंच की पीस में कट कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आलू को छीलकर इसे भी छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। अब आपको कटी हुई सहजन की फली और कटे हुए आलू को एक बार अच्छे से धो लेना है।

तीसरा स्टेप- टमाटर को धो लीजिए और फिर टमाटर के ऊपर चीरा लगा लीजिए। इसके बाद कुकर में कटी हुई सहजन की फली, कटे हुए आलू, चीरा लगे हुए टमाटर, थोड़ा सा नमक और पानी निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको कुकर बंद कर गैस ऑन कर देनी है और 2-3 सीटी आने के बाद गैस को ऑफ कर देना है। जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तब इस सब्जी को छानकर इसके पानी को अलग कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- टमाटर के छिलके को उतार लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल एड कीजिए और इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए।

छठा स्टेप- गर्म तेल में जीरा डालकर भून लीजिए। अब कढ़ाई में प्याज के पेस्ट को एड कर अच्छी तरह से पका लीजिए।

सातवां स्टेप- कढ़ाई में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर इन्हें भी भून लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में टमाटर एड कर इसे भी कुछ देर तक कुक कीजिए।

आठवां स्टेप- अब बॉइल्ड आलू, सहजन की फली और बचे हुए पानी को भी इस मिश्रण में मिला लीजिए। आखिर में नमक मिलाकर सब्जी को थोड़ी देर तक बॉइल होने दीजिए।

कुछ ही देर में आपकी गर्मागर्म सहजन की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है। गैस बंद करके आप सहजन की सब्जी में बारीक कटे हुए हरे धनिए को मिला सकते हैं। आप रोटी या फिर चावल के साथ सहजन की गर्मागर्म सब्जी का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल