1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कन्या पूजन पर कैसे बनाएं सॉफ्ट सॉफ्ट चने? इस तरह बनाएंगे तो कंजकों को आएगा पसंद, सेव करें रेसिपी

कन्या पूजन पर कैसे बनाएं सॉफ्ट सॉफ्ट चने? इस तरह बनाएंगे तो कंजकों को आएगा पसंद, सेव करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 16, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 01:50 pm IST

अगर आप कन्या पूजन के मौके पर सॉफ्ट सॉफ्ट चने बनाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस टिप्स की मदद से आपके चने बहुत सॉफ्ट बनेंगे और कंजकों को भी खूब पसंद आएंगे।

 कन्या पूजन पर कैसे बनाएं सॉफ्ट सॉफ्ट चनें? - India TV Hindi
कन्या पूजन पर कैसे बनाएं सॉफ्ट सॉफ्ट चनें? Image Source : INDIA TV

नवरात्रि में लोगों को अष्टमी और नवमी का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। क्योंकि इस दिन लोग कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन के दिन घर पर हलवा, पूड़ी और चने का भोग तैयार किया जाता है। कन्याओं को पूजन के साथ साथ लोग इसका भोग भी लगाते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके चने सॉफ्ट नहीं बनते, वो कड़े हो जाते हैं। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कन्या पूजन के मौके पर आप कैसे सॉफ्ट सॉफ्ट चने बना सकते हैं। जान लें रेसिपी।

सामग्री 

  • काले चने: 1 कप
  • बेकिंग सोडा: 1 चुटकी
  • अदरक (कद्दूकस किया): 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी या चीरा लगी)
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1.5 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले काले चने को धोकर रातभर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भिगोते वक्त ही इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें। रात भर भिगोने से चने सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद सुबह कुकर में भीगे हुए चने, 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक डालकर 5-6 सीटी लगा दे। इस बात का ध्यान रखें कि चने को इतना उबालना है कि वो उंगली से दबाने पर तुरंत मैश हो जाएं।
  2. चने उबल जाएं तो इसे किसी बर्तन में निकालकर रख लें। इसके बाद एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला लें। इसमें 2-3 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। सूखे मसाले सीधे तेल में डालने से जल जाते हैं और कड़वे हो सकते हैं। 
  3. अब कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी गरम करें। घी गरम होने पर जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालकर हल्का भूनें। अब तैयार किया हुआ मसालों का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक मसालों से घी अलग न होने लगे।
  4. भुने हुए मसाले में उबले हुए चने डाल दें। फिर आंच तेज करके चनों को अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 चम्मच चने चमचे से हल्के से दबा कर देखें। अगर चने मैश हो जाए तो समझ जाएं कि ये पक चुका है। फिर ऊपर से हल्का गरम मसाला डालें और धनिया पत्ता से गार्निश कर कंजकों को सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।