1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को मिली सीजन की 5वीं हार, प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

GT ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को मिली सीजन की 5वीं हार, प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 06:12 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 11:21 pm IST

GT vs KKR, IPL 2026: IPL 2026 के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुजराट टाइटंस ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता को 5 विकेट से मात दी।

GT vs KKR- India TV Hindi
GT vs KKR Image Source : AFP/INDIA TV

GT vs KKR: IPL 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 180 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

कोलकाता के स्कोर के जवाब में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 181 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। गुजरात की जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया। इस तरह गुजरात ने लगातार तीसरा मुकाबला जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाई।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम को अब तक जीत नसीब नहीं हुई है। 6 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है, जबकि पंजाब के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने पर उन्हें सिर्फ एक पॉइंट मिला। पॉइंट्स टेबल में KKR फिलहाल सबसे निचले पायदान पर है और इस हार से उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल