अक्षय तृतीया पर सूर्य-चंद्र की उच्च स्थिति 3 राशियों को दिलाएगी लाभ, आर्थिक रूप से होंगे संपन्न
अक्षय तृतीया पर सूर्य-चंद्र की उच्च स्थिति 3 राशियों को दिलाएगी लाभ, आर्थिक रूप से होंगे संपन्न
अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर सूर्य और चंद्र उच्च अवस्था यानि अपनी-अपनी उच्च राशियों में रहेंगे। सूर्य चंद्र की इस स्थिति के चलते किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
Published : Apr 17, 2026 11:32 pm IST, Updated : Apr 17, 2026 11:32 pm IST
1/4Image Source : Freepik
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है। इस दिन सूर्य ग्रह उच्च अवस्था में रहेंगे वहीं चंद्रमा भी दोपहर के समय उच्च राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और चंद्रमा का अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर उच्च राशि में होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक रहेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/4Image Source : Freepik
मेष राशि: सूर्य आपकी राशि में ही उच्च अवस्था में होंगे आपको जीवन में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपके रुके कार्य बनेंगे और आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। इस राशि के लोग धनलाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में उन्नति के अवसर मेष वालों को मिल सकते हैं।
3/4Image Source : Freepik
वृषभ राशि: चंद्रमा अक्षय तृतीया के दिन आपकी राशि में गोचर करेंगे और उच्च अवस्था में आएंगे। चंद्रमा और सूर्य दोनों का उच्च अवस्था में होना आपको मानसिक शांति प्रदान कर सकता है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने के योग हैं और करियर में भी अच्छे बदलाव देखे को मिलेंगे।
4/4Image Source : Freepik
सिंह राशि: सूर्य और चंद्रमा की उच्च स्थिति के चलते करियर क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों को उन्नति प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और बड़ी खुशखबरी मिलने के भी योग हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।