1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदे-चिपचिपे हो गए हैं किचन के डिब्बे, तो अपनाएं कुछ जुगाड़ू तरीके, चुटकियों में हो जाएंगे चकाचक साफ

गंदे-चिपचिपे हो गए हैं किचन के डिब्बे, तो अपनाएं कुछ जुगाड़ू तरीके, चुटकियों में हो जाएंगे चकाचक साफ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 05, 2026 11:04 pm IST,  Updated : May 05, 2026 11:15 pm IST

How to clean sticky kitchen containers: किचन में रखे दाल-मसालों के डिब्बों पर न केवल गंदगी बल्कि चिपचिपापन भी मौजूद होता है। आइए किचन के डिब्बों को साफ करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में जानते हैं।

किचन के चिपचिपे डिब्बों को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
किचन के चिपचिपे डिब्बों को कैसे साफ करें? Image Source : SOUMALI VLOGZ/YT/NISHA PRAVEEN VLOGS

किचन में रखे डिब्बे गंदे तो होते ही हैं लेकिन तेल की चिकनाई की वजह से इन डिब्बों को साफ करना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। बार-बार रगड़ने के बाद भी किचन के डिब्बों पर मौजूद चिपचिपाहट नहीं हट पाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से किचन के डिब्बों पर मौजूद सारी की सारी गंदगी और चिकनाहट को दूर कर पाएंगे। आप इन हैक्स में से किसी भी एक हैक को आजमाकर देख सकते हैं।

मददगार साबित हो सकता है नींबू और गर्म पानी- नींबू में मौजूद तत्व क्लीनिंग एजेंट की तरह काम कर सकते हैं। आपको एक कटोरे में नींबू के रस को निचोड़ लेना है। अब इसी कटोरे में गर्म पानी भी निकाल लेना है। नींबू और गर्म पानी के घोल से न केवल स्टील के डिब्बों को बल्कि प्लास्टिक के डिब्बों को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। चिकनाई हो या फिर गंदगी, दोनों ही दूर कर डिब्बों को चकाचक साफ किया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं सिरके का घोल- एक स्प्रे बॉटल में गर्म पानी भर लीजिए। इसी बॉटल में सफेद सिरका एड कर अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपका होममेड क्लीनिंग स्प्रे तैयार है। किचन के गंदे और चिकने डिब्बों पर स्प्रे कर दीजिए। अब आपको एक कपड़े को गीला करना है और फिर इस कपड़े से किचन के डिब्बों को अच्छी तरह से पोंछ लेना है। चिपचिपाहट से लेकर दाग-धब्बों तक, सब कुछ साफ हो जाएगा।

गर्म पानी और बेकिंग सोडा- सबसे पहले एक बाल्टी में गर्म पानी भर लीजिए। इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिला लीजिए। किचन के गंदे और चिपचिपे डिब्बों को इस घोल में भिगो दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10 से 15 मिनट तक डिब्बों को भिगोए रखिए। आखिर में स्क्रबर से स्क्रब करते हुए किचन के डिब्बों को धो लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल