1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 20 साल अफेयर के बाद हनी सिंह ने कर ली शादी, जानिए पूरी लव स्टोरी

20 साल अफेयर के बाद हनी सिंह ने कर ली शादी, जानिए पूरी लव स्टोरी

 Published : Feb 19, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 07:00 pm IST

आज हम आपको बताने वाले हैं हनी सिंह की खूबसूरत वाइफ के बारे में।

हनी सिंह- India TV Hindi
हनी सिंह

नई दिल्ली: यो यो हनी सिंह ने अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। लोग अपने यार दोस्तों के साथ सब हनी सिंह के गानों पर नाचते हैं लेकिन जिनके गानों के आप दीवाने हैं वो किसके दीवाने हैं ये पता है आपको। जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं हनी सिंह की खूबसूरत वाइफ के बारे में।

पंजाब के रहने वाले हनी सिंह का नाम पहले हृदेश सिंह था। हृदेश को बचपन में ही प्यार हो गया था। स्कूल में ही उनका दिल शालिनी तलवार पर आ गया था। इस प्रेम कहानी की शुरुआत दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से होती है।

शालिनी और हनी सिंह दोनों एक ही स्कूल में एक ही क्लास में थे। दोनों के बीच लव एट फर्स्ट साइट हुआ। दोनों छिप-छिपकर मिलते थे, और साथ में समय बिताते थे। लेकिन यह अफेयर स्कूल के बाकी लोगों से छिपा था। दोनों के अफेयर का शोर-शराबा ज्यादा नहीं था। बाद में हनी सिंह पढ़ाई करने यूके चले गए। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप इनका चलता रहा।

हनी सिंह
हनी सिंह

हनी सिंह जब भी भारत आते थे अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी से मिलते जरूर थे। हनी धीरे-धीरे काफी मशहूर हो गए, लेकिन इससे उनकी पर्सनल लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ा। दोनों की प्रेम कहानी चलती रही। मशहूर होने के बाद भी हनी का अफेयर शालिनी से चल रहा था, हालांकि उन्हें शालिनी को मीडिया से बचाए रखा।

20 साल लंबे अफेयर के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2011 को शादी कर ली। सिख रीति रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों ने शादी कर ली। गुरुद्वारे में शादी की अन्य रस्में हुईं। हालांकि इस शादी के बारे में बाहर के लोगों को कोई खबर नहीं हुई।

हनी सिंह
हनी सिंह

ऐसा नहीं था कि हनी सिंह की लाइफ में सब ठीक रहा। इस सेलिब्रिटी कपल की लाइफ में भी दिक्कतें आईं। साल 2014 में हनी सिंह का करियर जब स्टारडम के शिखर पर था। उस वक्त उनका नाम डियाना उप्पल से जुड़ने लगा। डियाना ‘फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5’ की प्रतियोगी रह चुकी हैं। दोनों साथ में लंच करते दिखें और मीडिया में उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी। लोगों को यही लगा कि हनी सिंगल से मिंगल होने की तैयारी में हैं।

डियाना संग हनी सिंह के लिंकअप की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। लेकिन हनी और शालिनी का रिश्ता नहीं बदला। इसी बीच हनी सिंह की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आ गईं, और दुनिया को पता चला कि हनी सिंह शादीशुदा हैं।

इसके बाद हनी सिंह ने अपने टीवी शो ‘रॉ स्‍टार’ के दौरान अपनी वाइफ शालिनी को पहली बार लोगों के सामने लेकर आए। लेकिन इसी शो के दौरान हनी सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बायपोलर डिस्ऑर्डर हो गया। कहा जाता है कि नशे की वजह से हनी सिंह की ये हालत हुई थी। हालांकि हनी की पत्नी शालिनी हमेंश उनके साथ रहीं।

एक इंटरव्‍यू में हनी सिंह ने अपनी वाइफ शालिनी के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘वह मेरी दोस्‍त है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हालात कैसे हैं, मुझे इतना पता है कि मैं शालिनी को हमेशा प्‍यार करूंगा। उसकी हर बात सुनूंगा। मैंने यह महसूस किया है कि वो मेरी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्‍सा है और वह हर बात के बारे में सही होती है।’

देखिए वो वीडियो जब हनी सिंह ने अपनी वाइफ को इंडिया रॉ स्टार में इंट्रोड्यूस करवाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन