1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए हनी सिंह को जस्टिन बीबर का यह गाना है बेहद पसंद

तो इसलिए हनी सिंह को जस्टिन बीबर का यह गाना है बेहद पसंद

 Published : May 11, 2017 04:50 pm IST,  Updated : May 11, 2017 04:50 pm IST

जस्टिन बीबर अपने पहले भारतीय कॉन्सर्ट को लेकर देशभर में काफी उत्सुकता बनी हुई है। भारतीय फैंस में जस्टिन के लिए दीवानगी इन दिनों देखने लायक है। सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी बीबर द्वारा गया अपना पसंदीदा गाना बताया है।

honey justin- India TV Hindi
honey justin

मुंबई: कनाडाई पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने पहले भारतीय कॉन्सर्ट को लेकर देशभर में काफी उत्सुकता बनी हुई है। भारतीय फैंस में जस्टिन के लिए दीवानगी इन दिनों देखने लायक है। बुधवार को मुंबई के डी वाय स्टेडियम में आयोजित किए गए उनके कॉन्सर्ट में 45,000 फैंस देखने को मिले। इस दौरान आलिया भट्ट, अर्जुन रामपाल और मलाइका अरोड़ सहित कई बॉलीवुड हस्तियां भी यहां मौजूद रही। अब लोकप्रिय सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी बीबर द्वारा गया अपना पसंदीदा गाना  बताया है।

हनी सिंह को दुनिया के प्रसिद्ध पॉप स्टार जस्टिन बीबर द्वारा गाया गीत 'व्हेअर आर यू नाओ' बहुत पसंद है। जस्टिन का यह गाना उनके पसंदीदा गानों में से एक है। हनी सिंह ने कहा, "मुझे स्किलिलक्स, डिप्लो और जस्टिन बीबर का यह गीत बहुत पसंद है। बीबर ने खुद को इस गाने से नई ध्वनि और गीत के साथ पेश किया है। स्किलिलक्स और डिप्लो ने इसे आश्चर्यजनक रूप से निर्मित किया है।"

जस्टिन बीबर ने बुधवार को मुंबई में अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रशंसकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। पर्पज वल्र्ड टूर कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का तीसरा विश्वव्यापी दौरा है। यह जस्टिन के चौथे स्टूडियो अल्बम पर्पज के समर्थन में है। इसकी शुरुआत 9 मार्च, 2016 को सिएटल से हुई थी और 24 सितंबर, 2017 को टोक्यो में इसका समापन होगा। जस्टिन बीबर की दीवानी 12 साल की बच्ची ने कर डाला ये कारनामा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन