1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 4' की शूटिंग आज से लंदन में हुई शुरू!

साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 4' की शूटिंग आज से लंदन में हुई शुरू!

 Published : Jul 09, 2018 06:15 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 06:47 pm IST

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल की चौथी किस्त की शूटिंग आख़िरकार आज से शुरू हो गयी है। "हॉउसफुल 4" की स्टार कास्ट 25 दिनों के लिए लंदन में फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम देंगे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख और बॉबी देओल सहित खुद की तस्वीर पोस्ट की है।

हाउसफुल 4- India TV Hindi
हाउसफुल 4

नई दिल्ली: निर्माता साजिद नाडियाडवाला के हिट फ्रेंचाइजी फिल्म "हाउसफुल" की चौथी किस्त की शूटिंग आख़िरकार आज से शुरू हो गयी है। "हॉउसफुल 4" की स्टार कास्ट 25 दिनों के लिए लंदन में फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम देंगे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख और बॉबी देओल सहित खुद की तस्वीर पोस्ट की है।

फिल्म में अन्य अभिनेत्रियों सहित कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। साज़िद खान द्वारा निर्देशित "हाउसफुल 4" पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित होगी। अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 2019 की दीवाली में हँसी के पटाखे फोड़ने के लिए तैयार है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार इंडिया सहित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनी "हॉउसफुल 4" 2019 की दीवाली में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन