1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: क्या आपको पता है ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, पढ़िए पूरी खबर

Video: क्या आपको पता है ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, पढ़िए पूरी खबर

 Published : Nov 19, 2017 01:14 pm IST,  Updated : May 21, 2019 02:48 pm IST

साल 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। उसी साल भारत में मिस इंडिया की प्रतियोगिता में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया था।

aishwarya sushmita miss india 1994- India TV Hindi
aishwarya sushmita miss india 1994

नई दिल्ली: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज 41 साल की हो गईं। साल 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं उसी साल भारत में मिस इंडिया की प्रतियोगिता में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया था। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय फर्स्ट रनर अप थीं।

मिस इंडिया के फाइनल राउंड में ऐश्वर्या और सुष्मिता के बीच कड़ी टक्कर थी। दोनों के प्वाइंट्स बराबर थे मगर एक सवाल से सुष्मिता ने बाजी मार ली। सुष्मिता से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर सुष्मिता ने कहा, 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। इसी जवाब ने सुष्मिता की किस्मत बदल दी और वह मिस इंडिया बन गईं।

देखिए वीडियो-

हालांकि उसी साल ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं और सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था। 

-ज्योति जायसवाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन