मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे एक फिजियोथैरेपी क्लीनिक में जाती नजर आ रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का की तबीयत ठीक नहीं चल रही है।
Related Stories
खबर है कि अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क की समस्या है जिसका इलाज वो करा रहे हैं। पहले भी उन्हें यह दिक्कत थी, इलाज के बाद उन्हें आराम भी हो गया था लेकिन एक बार फिर से उन्हें यह समस्या आ गई जिसका इलाज कराने वो फिजियोथेरिपिस्ट के पास पहुंची। बता दें, बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी समस्या है जिसमें एक व्यक्ति ज्यादा देर तक एक जगह नहीं बैठ पाता है। इसमें कमर और बैक में दर्द भी होता है।
हाल ही में अनुष्का पति विराट कोहली के साथ गोवा के एक रेस्टोरेंट में चिल करती नजर आईं। दोनों ब्रेकफास्ट करते दिखें थे। 30 मई से वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अनुष्का पति विराट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं।
अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। जीरो के बाद अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इसका खुलासा करते हुए अनुष्का ने कहा कि अब वो करियर के उस पोजीशन और सिक्योरिटी पर पहुंच चुकी हूं जहां सिर्फ वक्त भरने के लिए मुझे फिल्में साइन करने की जरूरत नहीं है। अब सिर्फ वो अच्छे कैरेक्टर पर ध्यान देंगी और अगर मन के मुताबिक स्क्रिप्ट नहीं मिली तो वो फिल्म साइन नहीं करेंगी।
Also Read:
De De Pyaar De Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने तीन दिन में किया इतने का बिजनेस
सोफी टर्नर: डिप्रेशन के समय हसबैंड जो जोनस ने मेरी जान बचाई
करीना कपूर और सैफ अली खान भी खाते हैं दाल-चावल, ऐसे रखते हैं खुद को फिट