1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के बीच घर पर कैसे देखें सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'? देना होगा इतना चार्ज!

लॉकडाउन के बीच घर पर कैसे देखें सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'? देना होगा इतना चार्ज!

 Published : Apr 27, 2021 06:04 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 06:11 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', इस ईद एक मल्टी-फॉरमेट रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म के हालिया ट्रेलर लॉन्च ने सभी प्लेटफार्म पर 65 मिलियन से अधिक व्यू के साथ धूम मचा दी है।

Salman Khan, Radhe: Your Most Wanted Bhai- India TV Hindi
लॉकडाउन के बीच घर पर कैसे देखें सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'? Image Source : RADHE: YOUR MOST WANTED BHAI POSTER

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', इस ईद एक मल्टी-फॉरमेट रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म के हालिया ट्रेलर लॉन्च ने सभी प्लेटफार्म पर 65 मिलियन से अधिक व्यू के साथ धूम मचा दी है। क्रिटिक्स और फैंस द्वारा इसे एक मनोरंजनक ट्रेलर के रूप में खूब सरहाया जा रहा है। वही, फ़िल्म के पहले गाने 'सीटी मार' के साथ अब फैंस का उत्साह अपने चरम पर है! इस गाने ने रिलीज़ के 24 घंटे में प्लेटफार्म पर 30 मिलियन से अधिक व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। निस्संदेह, ट्रेलर और गाने ने उन्हें जश्न मनाने का एक मौका दे दिया है और अब, ईद पर फ़िल्म के प्रीमियर यानी 13 मई का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। 

देखें सीटी मार गाना 

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', मल्टी-फॉर्मेट में रिलीज़ होने वाली भारत की पहली बिग स्केल फ़िल्म होगी। यह फिल्म 40 से अधिक देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही, ज़ी5 पर ज़ी की 'पे पर व्यू' सर्विस ज़ीप्लेक्स के साथ, जो भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 से संबंधित है, दर्शक सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर यानि डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर भी यह फ़िल्म देख सकेंगे। 

आपको इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो बुक करने और देखने की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। यानी, अपने पसंदीदा सुपरस्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई अब आप ज़ीप्लेक्स पर केवल रु 249/- की आकर्षक कीमत पर देख सकते है। सभी प्लेटफार्म पर बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। 

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन