1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'फाइटर' होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म, बड़े पर्दे पर ऋतिक-दीपिका पहली बार दिखेंगे साथ

फिल्म 'फाइटर' होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म, बड़े पर्दे पर ऋतिक-दीपिका पहली बार दिखेंगे साथ

 Published : Jul 09, 2021 09:19 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 09:19 pm IST

ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण स्टारर बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' लंबे वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को किसी बड़े पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा।

Hrithik-Deepika  film 'Fighter' to be India’s first...- India TV Hindi
Hrithik-Deepika  film 'Fighter' to be India’s first aerial action film Image Source : INSTAGRAM HRITHIKROSHAN

ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण स्टारर बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' लंबे वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को किसी बड़े पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्तेजित है और जनता इस फिल्म के बारे में अधिक जानने के लिए बेताब हो गई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी बनने जा रही है। 

बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म को लेकर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा,  'बड़ी खबर.. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी बनने जा रही 'फाइटर' के लिए तैयार हो जाएं। फिल्म का निर्देशन  सिद्धार्थ आनंद करेंगे और फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले ममता आनंद, रमन चिब्ब और अंकु पांडे कर रहे हैं।

निर्माता अजीत अंधारे ने भी  इस फिल्म के बारे में बात की और अपने उत्साह को साझा किया, 'एक हवाई एक्शन फिल्म एक अनूठा सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। यह भारत में कभी नहीं किया गया है। 'टॉप गन' का प्रशंसक होने के नाते, मैं वर्षों से एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में था जो हवाई एक्शन की खोज करें।  सिद्धार्थ इस जॉनर को समझते हैं और अपनी फिल्मों में एक अनोखा अंदाज लाते हैं। मैं इस फ्रेंचाइजी के निर्माण में उनके साथ देने के लिए उत्साहित हूं।'

वैसे तो इस फिल्म से हमारी उत्सुकता दोगुनी हो गई है। यह पहली बार है जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। 2019 में जब सिद्धार्थ आनंद की वॉर रिलीज़ हुई थी, तब अभिनेत्री ने ट्वीट किया था कि वह ऋतिक के हॉट अवतार पर कितना क्रश कर रही हैं और किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करेंगी। फिल्म 2022 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन