1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छठ पूजा पर ऋतिक रोशन ने फैंस को दिया सरप्राइज, फैंस को यूं दी शुभकामनाएं

छठ पूजा पर ऋतिक रोशन ने फैंस को दिया सरप्राइज, फैंस को यूं दी शुभकामनाएं

 Published : Nov 02, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 12:07 am IST

ऋतिक ने इस साल 'सुपर 30' और 'वॉर' फिल्म में काम किया। दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
छठ पूजा देखने के लिए समुद्र तट पर पहुंचे ऋतिक रोशन Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को छठ पूजा के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक्टर इस पर्व को जानने और देखने के लिए समुद्र तट पर पहुंच गए, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो छठ का पर्व मनाते लोगों को देख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'जिन्होंने छठ पूजा का कठिन व्रत रखा है, उन सभी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं... मैं सभी को अपना प्यार भेजता हूं और उनको भी जो बीच (समुद्र तट) पर मुझसे मिले।'

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी संध्या अर्घ्य देने के लिए समुद्र तट पर लोगों का हुजूम उमड़ा था। ऐसे में ऋतिक भी वहां पहुंच गए और लोगों से मुलाकात की।

ऋतिक ने इस साल 'सुपर 30' और 'वॉर' फिल्म में काम किया। दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन