1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ईमेल केस: ऋतिक रोशन ने क्राइम ब्रांच ऑफिस में दर्ज कराया अपना बयान

कंगना रनौत ईमेल केस: ऋतिक रोशन ने क्राइम ब्रांच ऑफिस में दर्ज कराया अपना बयान

 Published : Feb 27, 2021 07:05 am IST,  Updated : Feb 27, 2021 02:47 pm IST

कंगना रनौत को ईमेल भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने ऋतिक रोशन को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। 

Hrithik roshan at crime branch office in Mumbai	- India TV Hindi
मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे ऋतिक रोशन  Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को कंगना रनौत को उनके नाम से भेजे गए फर्जी ईमेल को लेकर 2016 में की गई शिकायत के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, जिसके बाद ऋतिक क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। उनसे घंटों तक पूछताछ हुई। इसके बाद वो अपने घर लौट गए। 

Hrithik roshan at crime branch office in Mumbai
Image Source : YOGEN SHAH Hrithik roshan at crime branch office in Mumbai

इससे पहले कंगना रनौत ने ट्वीट किया था, "दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, मगर मेरा सिली एक्स अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पर, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।"

अधिकारी ने बताया कि उन्हें शनिवार दोपहर बाद आयुक्त कार्यालय में अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) पहुंचने के लिए कहा गया है। 2016 में ऋतिक की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर फर्जी ईमेल आईडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को ईमेल भेज रहा था। 

बिजी शेड्यूल के बावजूद भाई-भाभी का घर डिजाइन कर रही हैं कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने महिलाओं के लिए कही ये खास बात

शिकायत के बाद दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। साइबर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 419 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी, 66 डी के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

(PTI इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन