1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर देख ऋतिक रोशन ने कह डाली ये बात

करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर देख ऋतिक रोशन ने कह डाली ये बात

 Published : Apr 27, 2018 05:42 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 05:42 pm IST

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' लंबे वक्त तक चर्चा में रहने के बाद आखिरकार अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इसके बारे में कुछ ऐसा कहा है कि सभी का ध्यान उनके पोस्ट की ओर चला गया है।

Kareena Hrithik- India TV Hindi
Kareena Hrithik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' लंबे वक्त तक चर्चा में रहने के बाद आखिरकार अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि हस्तियां भी इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रही हैं। हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इसके बारे में कुछ ऐसा कहा है कि सभी का ध्यान उनके पोस्ट की ओर चला गया है।

दरअसल ऋतिक ने ट्रेलर लॉन्च होने के कुछ वक्त बाद ही एक ट्वीट करते हुए कहा, "मस्ती और निडर। मुझे फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया।" गौरतलब है कि ऋतिक और करीना कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इनकी शानदार बॉन्डिंग से तो हर कोई वाकिफ होगा। यहां तक की इन दोनों के अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चाएं होने लगी थीं। हालांकि बाद में ये सिर्फ अफवाह साबित हुई। लेकिन इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बनानी जरूर शुरु कर दी थीं।

अब एक लंबे वक्त के बाद ऋतिक ने करीना की किसी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि करण जौहर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'शुद्धी' में एक बार फिर से इन दोनों को पर्दे पर साथ देखा जा सकता है। बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' को सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन