नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के लिए बॉडी बिल्डिंग छोड़ दी है। अगर आपने सुपर 30 के सेट से लीक हुई तस्वीरें देखी हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि उनके शरीर में काफी बदलाव नजर आ रहा है। ऋतिक अपनी अपनी शानदार बॉडी और लुक के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए उन्हें इसी साल विश्व के सबसे खूबसूरत अभिनेता के सम्मान से नवाज़ा गया, लेकिन "सुपर 30" में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता की परफेक्ट बॉडी में काफी बदलाव किए गए है।
Related Stories
ऋतिक अपनी बायोपिक, सुपर 30 में बिहारी गणित प्रतिभा, आनंद कुमार की भूमिका निबंधित करने वाले है। अभिनेता आमतौर पर अपने किरदार के लिए विभिन्न प्रकार की वेट ट्रेनिंग लिया करते है लेकिन सुपर 30 की शूटिंग शुरू करने से पहले रितिक ने यह त्याग दिया ताकि अपने किरदार मे ढल सके। यह बड़ी तैयारी का एक छोटा सा हिस्सा था जो रितिक ने अपने चरित्र के लिए किया है।
लीक हुई तस्वीरों ने हर किसी को दंग कर दिया था और हर कोई रितिक की वाहवाही कर रहा था। फ़िल्म के पहले शेड्युल को वाराणसी में पूरा कर लिया गया है और फिलहाल सांभर में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है।