1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की तस्वीर, लिखा- शेप ऑफ माय हार्ट

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की तस्वीर, लिखा- शेप ऑफ माय हार्ट

 Published : Dec 02, 2019 10:51 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 10:51 pm IST

ऋतिक रोशन ने अपने दिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऋतिक रोशन ने शेयर की...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने हार्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर हार्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा है- ''शेप ऑफ माय हार्ट- वास्तव में! हम सब कितने कमजोर हैं। काश हमें आधे से अधिक अपने जीवन को अनजाने में खर्च करने की जरूरत नहीं होती, ताकि हर समय हर किसी को प्यार करने की कोशिश की जा सके। इतनी आसामनी से हम भूल जाते हैं कि हम सब एक ही हैं। मेड ऑफ लव''

ऋतिक के दिल की तस्वीर देखकर फैन्स काफी खुश हैं। ऋतिक का दिल बिल्कुल क्लीन दिख रहा है, कहीं कोई धब्बे नहीं हैं। फैन्स कह रहे हैं कि ऋतिक का दिल बिल्कुल साफ है। साथ ही स्वस्थ भी है। ऋतिक रोशन को लोग अपनी प्रेरणा बता रहे हैं।

ऋतिक रोशन के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। पहले ऋतिक की फिल्म सुपर 30 ने शानदार कमाई की और फिर वॉर ने सफलता के झंडे गाड़ दिये। आज दीपिका पादुकोण ने भी ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर की तारीफ की है। अमेजॉन पर हाल ही में वॉर रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन