1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत के साथ करेंगे फिल्म?

ऋतिक रोशन 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत के साथ करेंगे फिल्म?

 Published : May 06, 2020 11:24 pm IST,  Updated : May 06, 2020 11:27 pm IST

ऋतिक रोशन इन दिनों तमाम फिल्म निर्माताओं से बात कर रहे हैं। खबर है कि वो ओम राउत के साथ काम कर सकते हैं जिनकी पिछली फिल्म 'ताना जी- द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

ऋतिक रोशन, ओम राउत - India TV Hindi
ऋतिक रोशन, ओम राउत 

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 शानदार रहा। पिछले साल ऋतिक को दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। वॉर और सुपर 30 दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। दोनों फिल्में एक-दूसरे के विपरीत थीं। सुपर 30, में ऋतिक जहां गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में थे, वहीं दूसरी तरफ वॉर एक मजेदार थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें कबीर के रोल में ऋतिक ने शानदार काम किया। इसमें टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने भी अभिनय किया था। अभिनेता ने अपने अभिनय से फैन्स का दिल भी जीता। हर कोई जानना चाहता है कि ऋतिक अब किस फिल्म में नजर आएंगे, हालांकि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन खबर है कि ऋतिक रोशन ओम राउत के साथ फिल्म कर सकते हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक वर्तमान में बहुत सारे फिल्म निर्माताओं के साथ फिल्मों पर बात कर रहे हैं। इनमें से एक ओम राउत हैं जिनकी पिछली फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म में में अजय देवगन, काजोल, और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे।

इतना ही नहीं, बल्कि यह भी खबरें हैं कि अभिनेता क्रिश 4 भी बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह अपने पिता और फिल्म के निर्देशक-निर्माता, राकेश रोशन के साथ बातचीत भी कर रहे हैं। हालाँकि, अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इस बीच, ऋतिक अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ रह रहे हैं, जो लॉकडाउन के दौरान अपने बेटों रिहान और रिदान  की देखभाल के लिए उनके घर पर हैं।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन