1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोल्डन ड्रेस में हुमा कुरैशी की तस्वीरें जीत रही हैं फैंस का दिल, यहां देखें

गोल्डन ड्रेस में हुमा कुरैशी की तस्वीरें जीत रही हैं फैंस का दिल, यहां देखें

 Published : Jun 30, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 08:17 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है, इन तस्वीरों में हुमा बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

Huma Qureshi - India TV Hindi
गोल्डन ड्रेस में हुमा कुरैशी की तस्वीर जीत रही हैं फैंस का दिल, यहां देखें Image Source : INSTAGRAM/HUMA QURESHI

इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी हालिया सीरीज 'महारानी' के बाद से चर्चा में हैं। वह अब सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर चंद तस्वीरों को शेयर किया है।

इन तस्वीरों को देखकर लोगों का दिल धड़क रहा है। हुमा इन फोटोज में गोल्डन कलर के ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। इन फोटोज में हुमा कुरैशी गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी झिलमिलाती गोल्डन ड्रेस उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।

गैग्स ऑफ वासेपुर को हुए 9 साल, क्राइम कल्ट सिनेमा में खास मानी जाती है फिल्म

 

फोटोज शेयर करते हुए हुमा ने इसे कैप्शन दिया, 'फाइंड योर इनर क्वीन'। 

हुमा की तस्वीरें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी हुमा ने बोल्ड ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक थी डायन, बदलापुर, डेढ़ इश्किया, जॉली एलएलबी 2 जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में पहचान बनाई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन