1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार बनाते थे हुमा कुरैशी के लिए खाना

अक्षय कुमार बनाते थे हुमा कुरैशी के लिए खाना

 Published : Feb 08, 2017 06:15 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 06:51 pm IST

हुमा कुरैशी इन दिनों आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। लेकिन फैंस अक्षय को देखने के लिए काफी बेताब हैं...

huma- India TV Hindi
huma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। लेकिन फैंस अक्षय को देखने के लिए काफी बेताब हैं। हालांकि हुमा का कहना है कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि अक्षय जैसे बड़े अभिनेता के सामने उनका काम नजरअंदाज हो जाएग। यह पूछे जाने पर कि क्या अक्षय की मौजूदगी में उन्हें उपेक्षित महसूस हुआ, हुमा ने मंगलवार को कहा, "मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरा काम नजरअंदाज हुआ है।"

इसे भी पढ़े:-

वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित अक्षय ने इस पर कहा, "मैं अभिनेत्रियों को नजरअंदाज कैसे कर सकता हूं? क्या मैंने 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल 3' में अपनी अभिनेत्रियों को नजरअंदाज किया, जबकि 'हाउसफुल 3' में 3 अभिनेत्रियां थीं।"

उन्होंने कहा, "बल्कि मैंने 'जॉली एलएलबी 2' में हुमा के लिए शॉट्स बनाए, उनके लिए खाना बनाया।" हुमा ने बताया कि अक्षय के साथ काम करते हुए उन्होंने कोई दवाब महसूस नहीं किया।

हुमा ने कहा, "मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि अक्षय की वजह से मुझे नजरअंदाज किया जा रहा हो। मुझे उनकी फिल्में पसंद हैं। 'एयरलिफ्ट' मेरी पसंदीदा है।" 'जॉली एलएलबी 2' में इन दोनों के अलावा अन्नू कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल हैं। फिल्म शुक्रवार 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन