1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर ने क्यों कहा- कभी नहीं बन सकता ऋतिक जैसा!

टाइगर ने क्यों कहा- कभी नहीं बन सकता ऋतिक जैसा!

 Published : Dec 05, 2017 10:06 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 10:06 am IST

फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए पहली बार अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ काम कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बताया कि वह ऋतिक जैसी कड़ी मेहनत करने के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं।

hrithik roshan tiger shroff- India TV Hindi
hrithik roshan tiger shroff Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्दी ही अपने फेवरिट एक्टर ऋतिक रोशन  के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। टाइगर ऋतिक के फैन रहे हैं और उन्हें अपना आइडियल मानते हैं, इसलिए वह वह ऋतिक जैसी कड़ी मेहनत करने के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। टाइगर ने रविवार को स्टार स्क्रीन अवार्डस के अवसर पर कहा, "मैं ऋतिक रोशन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं और आभारी हूं कि मुझे करियर की शुरुआत में उनके साथ काम करने का प्रस्ताव मिला। वह मेरे आदर्श हैं। मैं आज जो भी हूं इसी वजह से हूं कि बचपन से मैं उन्हें देखता आ रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत सी तैयारियां करनी हैं। वह बेहद मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया और मुझे उनका सामना करने के लिए 200-300 प्रतिशत देना होगा। हालांकि, मुझे पता है कि मैं कभी उन जैसा नहीं कर सकूंगा।"

नई फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर के तहत होगी। इसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी। इसका नाम रखा जाना बाकी है। टाइगर की आने वाली फिल्म 'बागी 2' है। इसमें वह लंबे बालों के साथ नए अंदाज में दिखेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं अपने बालों को याद कर रहा हूं। लेकिन 'बागी 2' के लिए यह नया लुक है। सौभाग्य से मुझे अच्छी प्रतिक्रिया और प्रशंसा मिल रही है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन