1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म सरबजीत सिंह पर मैं नही हूं: इरफान खान

फिल्म सरबजीत सिंह पर मैं नही हूं: इरफान खान

 Written By: Agency
 Published : Jun 20, 2015 07:45 am IST,  Updated : Jun 20, 2015 07:49 am IST

नई दिल्ली: निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' में काम करने की खबरों को इरफान खान ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। यह फिल्म

फिल्म सरबजीत सिंह पर...- India TV Hindi
फिल्म सरबजीत सिंह पर मैं नही हूं: इरफान खान

नई दिल्ली: निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' में काम करने की खबरों को इरफान खान ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। यह फिल्म पाकिस्तान में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है।

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों बुडापेस्ट में टॉम हैंक्स के साथ हॉलीवुड फिल्म 'इनफर्नो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म 'सरबजीत' में काम करने के लिए उनसे कोई संपर्क ही नहीं किया गया है। यह खबर सही नहीं है। जबकि कहा जा रहा था कि वह इस फिल्म में लीड कैरेक्टर सरबजीत का किरदार निभाने वाले हैं।

इस फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या राय को लिया गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन