नई दिल्ली: बाहुबली के मास्टरमाइंड एस.एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय और पूजा प्रसाद की वेडिंग सेरेमनी जयपुर में रखी गई है। इस खास मौके पर प्रभास, अनुष्का, नागार्जुन, सुष्मिता समेत कई टॉलीवुड स्टार्स पहुंच चुके हैं।
राजामौली के बेटे कार्तिकेय और पूजा की शादी 30 दिसंबर को होने जा रही है। पहले संगीत, मेहंदी के साथ-साथ साउथ इंडियन रीति रिवाजों से कई आयोजन होंगे। राजामौली का पूरा परिवार गुरुवार को ही जयपुर पहुंच चुका है। राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने दुल्हन पूजा को रिसीव किया था।