Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद के काला कोट पहनने पर लगाई गई थी रोक, जानिए क्या था उनका असली नाम

Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद के काला कोट पहनने पर लगाई गई थी रोक, जानिए क्या था उनका असली नाम

Written by: Diksha Chhabra Published : Sep 26, 2019 07:56 am IST, Updated : Sep 26, 2019 07:56 am IST

जानिए बॉलीवुड स्टार देव आनंद की पुणयतिथि पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Dev Anand- India TV Hindi
Dev Anand

'याद में नशा करता हूं और नशे में याद करता हूं' इस डायलॉग की तरह देव आनंद की यादें आज भी सभी के दिलों में बसी हुई हैं। उनकी एक्टिंग और बोलने का तरीका लोग आज भी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। 1946 में आई फिल्म 'हम एक हैं' से देव आनंद ने अपनी पहचान बनाई थी। उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें बाकि हीरो से अलग रखा था। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। लोग उन्हें देव आनंद के नाम से जानते हैं मगर उनका असली नाम तो कुछ और ही थी।

देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरिमल आनंद था। मगर बॉलीवुड में वह हमेशा देव आनंद के नाम से जाने गए। देव आनंद ने अपने करियर में लगभग 116 फिल्मों में काम किया। उनकी पहली रंगीन फिल्म 'गाइड' थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया था। 

फिल्म 'गाइड' में पहली बार लिव इन रिलेशनशिप के बारे में दिखाया गया था। देव आनंद अपने दौर के हैंडसम एक्टर थे। उन्हें देखकर लड़कियां छतों से कूद जाती थीं। कहा जाता है देव आनंद पर ब्लैक कोर्ट पहनने पर रोक लगाई गई थी। क्योंकि देव आनंद को ब्लैक कपड़ों में देखने के लिए लड़कियां छत से कूद जाती थीं।

देव आनंद की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। देव आनंद को सुरैया से प्यार हो गया था। वह उनसे बेहद प्यार करते थे। उन्होंने शादी के लिए सुरैया को प्रपोज भी किया था। मगर सुरैया की नानी के ना कहने की वजह से दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। देव आनंद के हिंदू होने की वजह से सुरैया की नानी ने दोनों की शादी के लिए मना किया था। बाद में देव आनंद की शादी एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से हुई।

सभी के दिलों में बसे देव आनंद ने 3 दिसंबर 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने लंदन में आखिरी सांस ली थी।

Also Read:

Birthday Special: बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के बावजूद काम के लिए तरस गए थे चंकी पांडे

Birthday Special: पहली शादी असफल होने के बाद अर्चना पूरण सिंह ने परमीत सिंह से की दूसरी शादी, ऐसी है Love Story

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement