1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा ने निकाली वैकेंसी, 25 लोगों की जरूरत, इतनी होगी महीने की सैलरी

आमिर खान की बेटी इरा ने निकाली वैकेंसी, 25 लोगों की जरूरत, इतनी होगी महीने की सैलरी

 Published : Mar 22, 2021 06:49 am IST,  Updated : Mar 22, 2021 01:03 pm IST

इरा खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ये काम कब शुरू होने वाला है।

Aamir Khan Daughter Ira Vacancy 25 Interns Required उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी - India TV Hindi
आमिर खान की बेटी इरा ने निकाली वैकेंसी, 25 लोगों की जरूरत, इतनी होगी महीने की सैलरी  Image Source : INSTAGRAM: KHAN.IRA

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुकता को लेकर एक शानदार पहल की है। उन्होंने लोगों के लिए एक जॉब वैकेंसी निकाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ये काम कब शुरू होने वाला है और काम करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट कहां-कैसे अप्लाई कर सकते हैं। 

इरा खान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'टीम के लिए 25 इंटर्न्स की जरूरत है। 1 महीने की इंटर्नशिप है। इसके लिए 5 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। जो लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों की मदद करना चाहते हैं, उन्हें फोन करना होगा या फिर ईमेल भी भेज सकते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से इंटर्न्स की जरूरत है। 8 घंटे की शिफ्ट होगी, जो 22 मार्च से शुरू होगी।'

वैलेंटाइन डे से पहले इरा खान ने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, जानिए कौन हैं नुपुर शिखरे

इरा खान का इंस्टाग्राम पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM इरा खान का इंस्टाग्राम पोस्ट 

इस पोस्ट में इरा खान ने एक ईमेल एड्रेस भी लिखा है। उन्होंने ऐसे लोगों से भी आवेदन मांगे हैं, जो इस काम को मुफ्त में करने के लिए इच्छुक हैं। 

आपको बता दें कि इरा ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर खुद के डिप्रेशन में होने के अनुभवों के बारे में बताया था। 

इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। नुपुर शिखरे, इरा खान के फिटनेस ट्रेनर हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन