1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा आमिर की इस फ़ीमेल को-स्टार को डेट करना चाहती हैं इरा खान

पापा आमिर की इस फ़ीमेल को-स्टार को डेट करना चाहती हैं इरा खान

 Published : Mar 27, 2020 03:29 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 03:29 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा खान निर्देशक बन चुकी हैं। उन्होंने एक प्ले का निर्देशन किया है।

बेटी इरा के साथ आमिर...- India TV Hindi
बेटी इरा के साथ आमिर खान

सुपर स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने Lockdown के दौरान अपने फ़ैन्स संग बातें करने का फ़ैसला किया, instagram पर लाइव चैटिंग सेशन  दौरान जब उनसे एक फ़ैन ने पूछा कि वो ख़ाली समय मेन क्या कर रही हैं इस पर इरा ने कहा कि वो सान्या मल्होत्रा को डेट करने के बारे में सोच रही हैं। 

बता दें, सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फ़िल्म दंगल से अपना डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में सान्या ने बबिता फोगट का रोल प्ले किया था। बबिता की बड़ी बहन गीता का रोल अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख़ ने किया था। सान्या इसके बाद ‘बधाई हो’ और ‘फ़ोटोग्राफ़’ जैसे फ़िल्मों में नज़र आईं।

बात करें इरा की तो वो आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना की बेटी हैं, इरा का एक भाई भी है जिसका नाम जनैद है। रीना से अलग होने के बाद आमिर ने फ़िल्ममेकर किरण राव से शादी की। किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आज़ाद है।

इरा फ़िलहाल एक नाटक का निर्देशन कर रही हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन