1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की फिल्म 'हासिल' को पूरे हुए 17 साल, तिग्मांशु धूलिया ने लिखा- तुम हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहोगे दोस्त

इरफान खान की फिल्म 'हासिल' को पूरे हुए 17 साल, तिग्मांशु धूलिया ने लिखा- तुम हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहोगे दोस्त

 Published : May 17, 2020 02:12 pm IST,  Updated : May 17, 2020 02:19 pm IST

इरफान खान की फिल्म हासिल को 17 साल पूरे हो गए हैँ। फिल्म के 17 साल पूरे होने पर इरफान के दोस्त और फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

irrfan khan and tigmanshu dhulia- India TV Hindi
इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया Image Source : INSTAGRAM

एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। अपनी शानदार एक्टिंग से वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में सभी का दिल चुके हैं। इरफान खान की फिल्म 'हासिल' को रिलीज हुए 17 साल पूरे हो गए। इस फिल्म  में वह नेगेटिव किरदार निभाते नजर आए थे। हासिल को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के 17 साल पूरे होने पर तिग्मांशु ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

तिग्मांशु धूलिया ने ट्वीट किया- मुझे याद है 20 बीस साल पहले उनके एवरशाइन नगर के किराये के घर से फिल्म का टाइटल मेरे दिमाग में आया था।  हासिल.... फिल्म को रिलीज हुए आज 17 साल पूरे हो गए हैं।  हमारी दोस्ती को भी 34 साल हो गए हैं, ये कभी खत्म नहीं होगी. तुम मेरा मार्गदर्शन करते रहोगे दोस्त।

इरफान खान और तिग्मांशु धूलिया अच्छे दोस्त थे। दोनों पान सिंह तोमर में भी साथ में काम कर चुके हैं। पान सिंह तोमर के लिए नेशनल अवार्ड मिलने पर इरफान खान ने कहा था- मुझे लगा कि मुझे 'हासिल' के लिए मिलना चाहिए था जो तिग्मांशु धूलिया के साथ मेरी पहली फिल्म थी। फिर मुझे लगा कि मीरा नायर की 'द नेमसेक' के लिए मैं इसे प्राप्त करूंगा। तो यह निराशाओं का एक लंबा लंबा समय है।

आपको बता दें इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिसेक बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। लगभग एक इलाज के बाद वह वापिस आए और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की। इरफान को कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन