इरफान खान(Irrfan khan) इन दिनों अपनी आने वाली अंग्रेजी मीडियम(Angrezi Medium) की उदयपुर में शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इस बार फिल्म में कुछ नए किरदार नजर आने वाले हैं। फिल्म को होमी अदाजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के सेट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में इरफान खान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
फिल्म के सेट से डायरेक्टर होमी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में इरफान खान गली में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- क्या हम शूटिंग कर सकते हैं।

फोटो में इरफान खान क्रिकेट खेलने में बिजी लग रहे हैं। अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान मिठाई वाले चंपक जी का रोल निभा रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने अपना पहला लुक शेयर किया था।
फिल्म में राधिका मदान(Radhika Madan) इरफान खान की बेटी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं जो विदेश पढ़ाई करने जाना चाहती हैं। फिल्म में आपको करीना कपूर(Kareena kapoor) भी नजर आने वाली हैं। वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म के मेकर्स ने करीना के किरदार की कल ही पुष्टि की है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Avengers: Endgame: स्टार कास्ट, ट्रेलर, रिलीज़ डेट, कहां देखें और सब कुछ...