1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर के इलाज बाद काम पर लौटे इरफान खान, पत्नी सुतापा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कैंसर के इलाज बाद काम पर लौटे इरफान खान, पत्नी सुतापा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Apr 11, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 01:43 pm IST

कैंसर के इलाज करवाकर वापिस काम पर लौटे इरफान खान ने कुछ समय पहले अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इरफान के बाद अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Irrfan khan and sutapa sikdar- India TV Hindi
Irrfan khan and sutapa sikdar

कैंसर के इलाज करवाकर वापिस काम पर लौटे इरफान खान(Irrfan khan) ने कुछ समय पहले अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इरफान के बाद अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सभी लोगों का शुक्रिया किया है जिन्होंने इरफान खान के जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

सुतापा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- यह जिंदगी का सबसे लंबा साल रहा है। समय को एक साथ दर्द और आशा से मापा नहीं जा सकता है। जब हम काम करने के लिए छोटे कदम बढ़ा रहे हैं तो मैं उन दोस्तों, अंजान लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहत हूं जिन्होंने हमें नई शुरूआत का एक छोटा मौका दिया है। यह अविश्वसनीय लगता है। मैंने कभी इतने अच्छे तरीके से अप्रत्याशित का मतलब महसूस नहीं किया था। ना ही मैंने कभी लोगों की विश को इतना महसूस किया था जिससे मुझे फोकस और नई शुरूआत करने में मदद मिलती है। मैं बहुत से लोगों का नाम ले सकती हूं और कई लोगों का नाम भी नहीं पता है। माफ कीजिएगा क्योंकि मैं सभी का नाम नहीं ले सकती हूं लेकिन मुझे पता है आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। मैं एक दिन के परे नहीं देख सकती हूं। वह आज का दिन है जब सब ठीक हो गया है। आज से हम काम पर वापिस चले गए हैं और डांस और जिंदगी के गाने चलते रहेंगे। अपनी प्रेयर में विश्वास रखने के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम के सेट पर लौटने से पहले ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था।

इरफान खान ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो के साथ मैसेज लिखा- जीतने की कोशिश में शायद हम यह भूल जाते हैं कि प्यार का कितना मतलब होता है। हमे नुकसान पहुंचने के बाद यह हमे याद दिलाया जाता है।जैसा कि मैंने अपने जीवन के इन चरणों पर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए हैं, मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इससे मुझे ठीक होने में बहुत मदद मिली थी। तो मैं तह दिल से आपका शुक्रिया करने के लिए आपके पास वापिस आ गया हूं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी पहली बार साथ में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन