1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान ने की काम पर वापसी, 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की आज से शूटिंग शुरू

इरफान खान ने की काम पर वापसी, 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की आज से शूटिंग शुरू

 Published : Apr 05, 2019 09:46 am IST,  Updated : Apr 05, 2019 09:47 am IST

इरफान खान ने अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग आज से शुरू कर दी है।

Shooting begins of Angrezi medium- India TV Hindi
Shooting begins of Angrezi medium Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

इरफान खान(Irrfan Khan) कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई वापिस आ चुके हैं। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड से दूर इरफान खान ने काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की आज से शूटिंग शुरू कर दी है। 'अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग उदयपुर में शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी है। साथ ही इरफान खान की टीम के साथ फोटो भी शेयर की है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया- इरफान खान ने काम शुरू कर दिया है। अंग्रेजी मीडियम की उदयपुर में आज(5 अप्रैल) से शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म को होमी अदाजानिया डायरेक्ट और दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर और लंदन में होगी। अंग्रेजी मीडियम फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है लेकिन एक नई कहानी के साथ।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इरफान खान के अपोजित इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। 

कुछ दिन पहले इरफान खान ने अपने फैन्स को धन्यवाद कहने के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था। इरफान खान ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो के साथ मैसेज लिखा- जीतने की कोशिश में शायद हम यह भूल जाते हैं कि प्यार का कितना मतलब होता है। हमे नुकसान पहुंचने के बाद यह हमे याद दिलाया जाता है।जैसा कि मैंने अपने जीवन के इन चरणों पर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए हैं, मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इससे मुझे ठीक होने में बहुत मदद मिली थी। तो मैं तह दिल से आपका शुक्रिया करने के लिए आपके पास वापिस आ गया हूं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शाहरुख खान को द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ लंदन ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

फिल्म '83' के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैन्स से मिले रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन