1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की पत्नी सुतापा ने पति और बेटे बाबिल के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, बताया ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

इरफान खान की पत्नी सुतापा ने पति और बेटे बाबिल के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, बताया ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

 Published : Jul 10, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 10:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं।

irrfan khan and sutapa sikdar- India TV Hindi
इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/SIKDARSUTAPA

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और बेटा बाबिल सोशल मीडिया पर एक्टर की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार इरफान खान की पत्नी सुतापा ने अपनी एक ट्रिप की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई है। 

सुतापा की शेयर की एक तस्वीर में इरफान खान बाइक के पीछे बैठे नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में सुतापा और बाबिल हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये वो दिन थे। उत्तरी बंगाल। काश मैं नदी के किनारे रहती। उत्तरी बंगाल की बचपन की यादें। तीस्ता एक नदीं नहीं है। इरफान और बाबिल के करीब करीब सिंगल की शूटिंग के दौरान यहां गए थे। काश मैं यहां एक बार और जा पाती।

सुतापा ने हाल ही में उन कमल के फूलों की फोटो शेयर की है, जिसे इरफान ने खुद अपने हाथों से उगाया था। सुतापा ने इरफान को याद करते हुए लिखा, 'कमल के फूल आपको याद है इरफान... जिंदगी की बोतल में इन्हें लाने के लिए और यहां खिलाने के लिए आपने बहुत दर्द झेला है। #rains #naturelove #alluniverseisone'

इरफान खान ने साल 2016 में एक पेड़ लगाया था। उसकी तस्वीर भी सुतापा सिकदर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज पाने के लिए कितना अद्भुत उपहार है। तुम्हारे जाने के बाद भी ये हमेशा खिलते रहेंगे। पौधे लगाएं।'

गौरतलब है कि इरफान खान ने 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो 53 साल के थे। अभिनेता तब से बीमार थे जब उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। तब से ही उनका इलाज चल रहा था और वे इलाज के लिए विदेश भी गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन