1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर किया पोस्ट, लिखा-मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं

इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर किया पोस्ट, लिखा-मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 08:55 pm IST

इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने भारत में प्रचलित धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर खुल कर बात की है। बाबिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

irrfan khan and babil- India TV Hindi
इरफान खान और बाबिल Image Source : INSTAGRAM/BABIL.I.K

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने भारत में प्रचलित धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर खुल कर बात की है। इंस्टाग्राम पर बाबिल ने कुछ पोस्ट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि आखिर वह क्यों डरते हैं और क्यों वह अपने धर्म के नाम पर खुद को जज नहीं कराना चाहते।

उन्होंने कहा, "जब तक मेरी टीम न बताए मैं सत्ता में बैठे लोगों के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकता क्योंकि इससे मेरा करियर खत्म हो सकता है। मैं डर गया हूं। मैं अपने धर्म के आधार पर खुद को जज नहीं कराना चाहता हूं। मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं, जैसे बाकी पूरा देश है।"

BABIL INSTAGRAM STORY
Image Source : INSTAGRAM/BABIL.I.Kबाबिल इंस्टाग्राम स्टोरी

बाबिल ने कहा, "ईद के लिए दी जाने वाली अनिवार्य छुट्टी शुक्रवार को रद्द कर दी गई लेकिन सोमवार को रक्षा बंधन की छुट्टी दी जा रही है। कोई बात नहीं। मैं शनिवार को ईद मनाऊं गा जब ईद नहीं होगी।"

बाबिल ने यह भी साझा किया कि उन्हें अपने पोस्ट के बाद "देशद्रोही" या "पाकिस्तान जाने" जैसी घृणित टिप्पणियां मिल सकती हैं।

babil instagram story
Image Source : INSTAGRAM/BABIL.I.Kबाबिल इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने लिखा, " 'तो पाकिस्तान जा न फिर देशद्रोही' जैसी टिप्पणियों की प्रतीक्षा कर रहा हूं .. सबसे पहले मैं भारत से प्यार करता हूं और मैं आपको यह इसीलिए बता रहा हूं क्योंकि मैं अपनी पढ़ाई लंदन में करता हूं। हर बार जब मैं जाता हूं तो वापस आने के लिए इंतजार करता रहता हूं। यहां रिक्शे की सवारी करना, अक्सा बीच पर पानीपुरी खाना, कहीं भी यात्रा करना जैसे जंगलों में, भीड़ में .. इन सबके लिए मैं इतंजार नहीं कर पाता हूं..मैं भारत से प्यार करता हूं। आप मुझे देशद्रोही कहने की हिम्मत मत करो। मैं आपसे वादा करता हूं, मैं एक मुक्केबाज हूं, मैं आपकी नाक तोड़ दूंगा।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन