1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लालू के बाद अब CM केजरीवाल का इंटरव्यू लेेंगे इरफान खान

लालू के बाद अब CM केजरीवाल का इंटरव्यू लेेंगे इरफान खान

 Published : Jul 18, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 02:19 pm IST

इरफान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म मदारी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि इरफान अपनी फिल्म 'मदारी' के लिए एक साक्षात्कार के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म मदारी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि इरफान अपनी फिल्म 'मदारी' के लिए एक साक्षात्कार के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। इराफान ने पिछले सप्ताह अपनी बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी साक्षात्कार लिया था। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से केजरीवाल से मुलाकात का समय तय किया।

इसे भी पढ़े:- ‘मदारी’ के लिए हॉलीवुड चलन का इस्तेमाल कर रहे हैं इरफान

VIDEO: इरफान खान पहुंचे पटना, लालू ने बजाया डमरू

इरफान ने ट्वीट किया, "मैं इस देश का आम नागरिक हूं। आप से कुछ सवाल पूछने थे। अरविंद केजरीवाल क्या मैं आपसे मुलाकात कर सकता हूं?" केजरीवाल ने इरफान का यह प्रस्ताव तत्काल स्वीकार कर लिया। केजरीवाल ने लिखा, "इरफान मंगलवार अपराह्न् 11 बजे, मेरे कार्यालय में।" इरफान ने जवाब में लिखा, "अरविंद केजरीवाल फिर धन्यवाद, मंगलवार को आपसे मिलता हूं।"

'मदारी' की कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इरफान ने कहा था कि  इस फिल्म के जरिए हम इस देश के उन लोगों की कहानी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो अपनी ताकत का अहसास किए बिना ही इस पूरे तंत्र द्वारा इस्तेमाल कर लिए जाते हैं। यह इस ताकत के अहसास का सफर है।“ निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन