1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली है या नहीं? जानिए इस खबर के पीछे का पूरा सच

ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली है या नहीं? जानिए इस खबर के पीछे का पूरा सच

 Published : Mar 25, 2019 07:32 am IST,  Updated : Mar 25, 2019 10:51 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया। बता दें कि ऐश्वर्या को हाल ही में पति अभिषेक बच्चन के साथ गोवा के बीच पर स्पॉट किया गया और इस फोटो में ऐश्वर्या को देखकर लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

aishwarya rai bachchan- India TV Hindi
aishwarya rai bachchan Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया। बता दें कि ऐश्वर्या को हाल ही में पति अभिषेक बच्चन के साथ गोवा के बीच पर स्पॉट किया गया और इस फोटो में ऐश्वर्या को देखकर लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए गोवा गईं, लेकिन वहां से उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें उनका पेट कुछ फूला हुआ नज़र आ रहा है। इस फोटो को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि क्या ऐश्वर्या प्रेगनेंट हैं? कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे की ऐश्वर्या प्रेगनेंट हैं और वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनेंगी। 

लेकिन इस ऐश्वर्या के स्पोक्सपर्सन ने ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबरों पर स्थिति साफ कर दी है। स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ऐश्वर्या की जो फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसे गलत ऐंगल से क्लिक किया गया और इसीलिए उसमें ऐश्वर्या का पेट फूला हुआ-सा नजर आ रहा है। स्पोक्सपर्सन ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या प्रेगनेंट नहीं हैं। 

बता दें कि इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी थी कि ऐश्वर्या दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक उत्साहित फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि ऐश्वर्या का एक और बच्चा हो। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी और उसके बाद साल 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन