1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर का सच? क्या रियल लाइफ में गंजे हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन?

क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर का सच? क्या रियल लाइफ में गंजे हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन?

 Published : Jun 10, 2017 08:38 am IST,  Updated : Jun 10, 2017 01:41 pm IST

‘डीडीएलजे’ से लेकर ‘रईस’ तक शाहरुख अपनी हर फिल्म में अपने खूबसूरत बालों से लोगों को दीवाना बनाते रहे हैं।

hair transplant- India TV Hindi
hair transplant

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने खूबसूरत बालों की वजह से जाने जाते हैं। जब वो अपने हाथ बालों के बीच फेरते हैं तो लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती हैं। ‘डीडीएलजे’ से लेकर ‘रईस’ तक शाहरुख अपनी हर फिल्म में अपने खूबसूरत बालों से लोगों को दीवाना बनाते रहे हैं? जहां एक तरफ यंग एज में ही कई बॉलीवुड सितारे गंजे हो रहे हैं, कुछ को विग और हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा तक लेना पड़ा, वहीं किंग खान आज भी खूबसूरत और घने बालों के मालिक हैं।

लेकिन क्या शाहरुख खान रियल लाइफ में गंजे हैं? ये सवाल हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोग जानना चाहते हैं। शाहरुख खान की एक तस्वीर अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। तस्वीर के साथ दावा किया जाता है कि यह शाहरुख की रियल तस्वीर है। शाहरुख रियल लाइफ में गंजे हैं, और विग का इस्तेमाल करते हैं।

hair transplant
hair transplant

हमने इस बात की तह तक जाकर पड़ताल की, पड़ताल में जो सामने आया वो चौंकाने वाला था। शाहरुख ने विग का इस्तेमाल किया जरूर है लेकिन अपने बालों को घना दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को गंजा दिखाने के लिए। शाहरुख की जो ये तस्वीरें वायरल होती हैं, वो तस्वीरें तब की हैं, जब शाहरुख एक एड के लिए विग लगाकर बैठे थे। देखिए एक और तस्वीर जिसमें शाहरुख ने आइंस्टीन और एक बूढ़े का लुक अपनाने के लिए विग का इस्तेमाल किया है। (मरकर जिंदा हुए शाहरुख खान, पढ़ें क्या है पूरा मामला)

shahrukh
shahrukh

हमने शाहरुख के कई पुराने इंटरव्यू भी खंगाले जहां उनसे उनके बालों पर बात की गई थी। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने बालों की खूबसूरती की वजह भी बताई है। शाहरुख से जब पूछा गया कि उनके बाल आज भी इतने खूबसूरत कैसे हैं, तो उन्होंने कहा, इसकी वजह यह है कि वो अपने बालों पर कभी भी केमिकल से बने किसी पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो अपने बालों पर शैंपू भी नहीं लगाते हैं, सिर्फ पानी से अपने बाल धोते हैं। (अब अक्षय से टक्कर नहीं लेंगे किंग खान)

आगे पढ़िए, क्या अमिताभ बच्चन ने कराया है हेयर ट्रांसप्लांट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन