1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रघुबीर यादव हैं संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी के बेटे का पिता? पत्नी ने लगाया एक और आरोप

रघुबीर यादव हैं संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी के बेटे का पिता? पत्नी ने लगाया एक और आरोप

 Published : Feb 28, 2020 06:38 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 06:39 am IST

रघुबीर यादव पर उनकी वाइफ ने इससे पहले एक्ट्रेस नंदिता दास के साथ अफेयर का आरोप लगाया है।

रघुबीर यादव, संजय मिश्रा- India TV Hindi
रघुबीर यादव, संजय मिश्रा

मुंबई: 'लगान', 'पीपली लाइव', 'सुई धागा' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता रघुबीर यादव की पत्नी पूर्णिमा खारगा ने आरोप लगाया है कि उनके पति और अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी का अवैध संबंध रहा है और दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की कथक नृत्यांगना रही हैं। उन्होंने यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दायर की है।

पोर्टल के अनुसार, पूर्णिमा ने पहले भी आरोप लगाया था कि उनके पति अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी अचरेजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है।

रिलीज से पहले ही तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को मिला तोहफा, मध्य प्रदेश में हुई टैक्स फ्री

वहीं पूर्णिमा ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के सात साल बाद रघुबीर को राज बारोट के शो पर काम करने के दौरान अभिनेत्री नंदिता दास से प्यार हो गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिमा ने इस सप्ताह की शुरुआत में तलाक के लिए अर्जी दी है और साथ ही एक लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण और 10 करोड़ रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता के तौर पर मांगा है।

'थप्पड़' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, लेकिन तापसी पन्नू अपने ही ट्रेलर को रिपोर्ट करने को क्यों कह रही हैं?

पूर्णिमा और रघुबीर अलग-अलग रहते हैं, वहीं उनका 30 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है।

-आईएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन