Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'करैक्टर एक्टर हूँ मैं', 'कामयाब’ एक्टर संजय मिश्रा ने सुनाई अपनी दास्तां

'करैक्टर एक्टर हूँ मैं', 'कामयाब’ एक्टर संजय मिश्रा ने सुनाई अपनी दास्तां

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 21, 2020 05:05 pm IST, Updated : Feb 21, 2020 05:10 pm IST

फ़िल्म 'कामयाब' का ट्रेलर पहले से ही अपनी प्रभावशाली कहानी के लिए सरहाना का पात्र बना हुआ है जिसमें करैक्टर कलाकारों के सफ़र को हाईलाइट किया गया है।

'करैक्टर एक्टर हूँ...- India TV Hindi
'करैक्टर एक्टर हूँ मैं', 'कामयाब’ एक्टर संजय मिश्रा ने सुनाई अपनी दास्तां

मुंबई: फ़िल्म 'कामयाब' का ट्रेलर पहले से ही अपनी प्रभावशाली कहानी के लिए सरहाना का पात्र बना हुआ है जिसमें करैक्टर कलाकारों के सफ़र को हाईलाइट किया गया है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा हमारे लिए लाई गई दिल को छू लेने वाली इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय फिल्म फेस्टिवल सर्किट में सराहा गया है। यही नहीं, अन्य सभी प्रतिष्ठित पोडियम के बीच बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी "कामयाब" का विश्व प्रीमियर किया गया है।

हाल ही में जारी की गई एक विशेष वीडियो में, संजय मिश्रा ने कविता में "एक्स्ट्रा से ... एक्स्ट्राऑर्डिनरी" सफ़र को साझा किया है और यह वीडियो अवश्य देखी जानी चाहिए!

हर डायलॉग "बस एंजोयिंग लाइफ। ओर ऑप्शन क्या है?" के साथ ज़िन्दगी का फलसफा हमारे सामने पेश किया गया है, संजय मिश्रा ने इस वीडियो में एक करैक्टर कलाकार के संघर्ष, जीवन और भावनाओं को कैद किया हैं।

'सुपर 30' के लिए ऋतिक रोशन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

कामयाब में बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं से जुड़ी कड़वी-मीठी कहानी देखने मिलेगी। और इसी के साथ, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भारत के दर्शकों के लिए 'कामयाब' पेश के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे और यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अपनी शार्ट फिल्म 'अमदावाद मा फेमस' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement