1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुपर 30' के लिए ऋतिक रोशन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

'सुपर 30' के लिए ऋतिक रोशन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

 Published : Feb 21, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 03:23 pm IST

ऋतिक रोशन को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुपर 30 के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया।

 ऋतिक रोशन, दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बेस्ट एक्टर - India TV Hindi
 ऋतिक रोशन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई: हाल ही में मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया था जहाँ ऋतिक रोशन को फिल्म 'सुपर 30' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अभिनेता को 'सुपर 30' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों में "सर्वश्रेष्ठ अभिनेता" के ख़िताब से सम्मानित किया गया है जिसमें अभिनेता ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई है।

स्क्रीन पर विजय की कहानी पेश करते हुए, ऋतिक रोशन ने अपने किरदार के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऋतिक को न केवल उनके प्रदर्शन के लिए सरहाया गया है जहां उन्होंने आनंद कुमार के किरदार की सूक्ष्मतम बारीकियों को आत्मसात किया है, बल्कि वास्तविक जीवन के शिक्षक ने खुद अभिनेता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह स्क्रीन पर खुद को देख रहे है या ऋतिक को देख रहे है।

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम में पसीना बहाते हुए आए नजर

उनकी फिल्म "सुपर 30" ने डीएसपीआईएफ अवार्ड्स में भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। ऋतिक ने दो बैक टू बैक रिलीज के साथ वर्ष 2019 में अपने नाम कर लिया है। ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म वॉर उनकी अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है, जिसने 300 करोड़ क्लब में प्रवेश करते हुए सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन