1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने खुद को किया ट्रोल, शर्टलेस फोटो शेयर कर कहा-'आज यह एब्स होते तो कैसा होता'

ऋतिक रोशन ने खुद को किया ट्रोल, शर्टलेस फोटो शेयर कर कहा-'आज यह एब्स होते तो कैसा होता'

 Published : Feb 21, 2020 07:20 am IST,  Updated : Feb 21, 2020 10:26 am IST

ऋतिक रोशन ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए शर्टलेस फोटोशूट कराया है। कैलेंडर की शर्टलेस फोटो शेयर करके ऋतिक खुद को ट्रोल कर रहे हैं।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर हैं। बीते साल अपनी फिल्मों से ऋतिक ने सभी का दिल जीता है। 'वॉर' और 'सुपर 30' में ऋतिक का लुक बिल्कुल अलग था। दोनों ही फिल्में ऑडियन्स को बहुत पसंद आई थी। हाल ही में ऋतिक ने डब्बू रत्नानी के 2020 के कैलेंडर के लिए शूट करवाया था। कैलेंडर फोटोशूट में ऋतिक के सिक्स पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। मगर ऋतिक को यह एब्स नजर नहीं आ रहे हैं और खुद को ट्रोल कर रहे हैं।

ऋतिक ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करती हैं कि आज ये एब्स होते तो कैसा होता। अगर यह होते तो ऐसा होता, अगर यह होते तो वैसा होता। जबकि मुझे ख़बर है कि एब्स नही हैं... कहीं नहीं हैं। लेकिन यह पागल दिल है कि कह रहा है कि वो हैं .. मोटे पेट के नीचे कहीं हैं। मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं !  शुक्रिया डब्बू।

ऋतिक के इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फैन्स को ऋतिक की यह फोटो बहुत पसंद आई है। उनके फैन्स ने कमेंट भी किए हैं। एक फैन ने लिखा- हाय गर्मी। वहीं दूसरे ने लिखा-एब्स हैं सर और एक दम फिनिशिंग के साथ हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 2019 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' और 'सुपर 30' रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अब ऋतिक अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म कृष 4 में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन