1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' ट्रेलर रिलीज

शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' ट्रेलर रिलीज

 Published : Feb 18, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 12:37 pm IST

संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।

संजय मिश्रा की फिल्म...- India TV Hindi
संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' ट्रेलर रिलीज Image Source :

मुंबई: संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में संजय मिश्रा एक कैरेक्टर एक्टर के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए आपको कैरेक्टर एक्टर्स से जुड़ी खट्टी-मीठी कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक कैरेक्टर एक्टर ने अपनी जिंदगी में 499 फिल्में कर ली हैं और अब उसे अपनी 500वीं फिल्म के लिए एक बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश है। उसकी जिंदगी में क्या उतार चढ़ाव आता है और क्या उसे उसका मनपसंद रोल मिल पाता है? ये सब आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।

फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा दीपक डोबरियाल, सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे और यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म होगी। हार्दिक ने अपनी शार्ट फिल्म 'अमदावाद मा फेमस' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित "कामयाब" 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।

लैक्मे फैशन वीक 2020: करीना कपूर ने ग्रीन गाउन में किया रैंप वॉक, नज़रे नहीं हटा पाएंगे आप

देखिए ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन