1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुशल पंजाबी ने खुदकुशी करने से पहले बेटे और पिता में बांटी अपनी जायदाद, सुसाइड नोट में लिखा...

कुशल पंजाबी ने खुदकुशी करने से पहले बेटे और पिता में बांटी अपनी जायदाद, सुसाइड नोट में लिखा...

 Published : Dec 28, 2019 10:47 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:48 am IST

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने सुसाइड कर लिया। उनकी डेडबॉडी उनके घर पर फांसी पर लटकी मिली।

कुशल पंजाबी- India TV Hindi
कुशल पंजाबी

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने सुसाइड कर लिया। उनकी डेडबॉडी उनके घर पर फांसी पर लटकी मिली। कुशाल के कमरे में सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके मरने का जिम्मेदार कोई नहीं है इसलिए किसी को परेशान ना किया जाए। इसके साथ ही कुशल ने अपने सुसाइड नोट में अपने वसीयत के बारे में भी लिखा है।

Related Stories

कुशल ने डेढ़ पन्ने का इंग्लिश में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी दौलत का 50 फीसदी हिस्सा उनके माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए। इसके अलावा बाकी की बची 50 फीसदी संपत्ति कुशल ने अपने 3 साल के बेटे के नाम कर दी है।

DCP परमजीत सिंह दहिया ने सुसाइड की बात कन्फर्म कर दी है। उन्होंने बताया कि कुशल के माता पिता दोपहर से ही उन्हें कॉल करके बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वे रात को 10.30 बजे कुशल के घर पहुंचे। कुशल का शव पंखे से लटका मिला। बेटे की डेडबॉडी देखकर मां का बुरा हाल हो गया। कुशल के दोस्त का हाथ पकड़कर वो खूब रोईं। कुशल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सुरवीन चावला, एमी जैक्सन से एकता कपूर और कपिल शर्मा तक, 2019 में इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

कुशल ने साल 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड Audrey Dolhen से विवाह किया था। दोनों की शादी में परेशानियां चल रही थीं। इसकी की वजह से वे डिप्रेशन में थे। कुशल का 3 साल का बेटा भी है, जिसका नाम कियान है। बेटे संग कुशल की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन