1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2019 अर्पिता खान शर्मा से कपिल शर्मा तक, इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

Year Ender 2019 अर्पिता खान शर्मा से कपिल शर्मा तक, इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

 Published : Dec 19, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:03 am IST

2019 में बहुत से टीवी सितारों और बॉलीवुड सितारों के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।

Year Ender 2019- India TV Hindi
इस साल माता-पिता बने ये सितारे

Year Ender 2019: एमी जैक्सन से कपिल शर्मा तक, यह साल बॉलीवुड सितारों और टीवी सितारों के लिए गुड न्यूज लेकर आया। कई सितारे इस बार माता-पिता बने हैं और उनके घर नन्हा मेहमान आया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल माता-पिता बने हैं।

अर्पिता खान शर्मा

साल खत्म होते-होते सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। अर्पिता और आयुष ने सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें भांजी का नायाब तोहफा दिया।

सौम्या टंडन

जनवरी में 'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी कि सौम्या टंडन एक बेटे की मां बनी हैं। सौम्या ने करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट में करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। दिसंबर 2016 में सौम्या ने बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी।

पूरब कोहली

26 जनवरी 2019 को पूरब कोहली और उनकी पत्नी लूसी ने एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे का नाम ओसियन नूर रखा है। पूरब ने साल 2018 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लूसी पायटन से गोवा में शादी की थी। दोनों की पहले से एक बेटी भी है जिसका नाम इनाया है, वो 2015 में पैदा हुई थी।

अनस रशीद

सीरियल 'दिया और बाती हम' के सूरज यानी अनस राशीद 11 फरवरी को एक बेटी के पिता बने।

एकता कपूर

टीवी की क्वीन कही जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं। एकता के घर ये नन्हा मेहमान 27 जनवरी को आया था। एकता पहली ऐसी महिला सेलिब्रिटी हैं जो सरोगेसी के जरिए सिंगल मदर बनी हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है।

फ्रेडी दारुवाला

सलमान खान की फिल्म रेस 3 में नजर आ चुके एक्टर फ्रेडी दारुवाला 3 फरवरी को बेटे के पिता बने हैं। 6 साल पहले फ्रेडी ने क्रिस्टल संग शादी की थी। 

सुरवीन चावला

20 अप्रैल को एक्ट्रेस सुरवीन चावला और पति अक्षय ठक्कर के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम ईवा रखा है। 

नवीना बोले

टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले यानी सीरियल 'इश्कबाज' की टिया भी इस साल मां बनी हैं। नवीना और करण जीत के घर बेटी का जन्म हुआ, उन्होंने अफनी बेटी का नाम किमायरा रखा है। किमायरा का जन्म 9 मई को हुआ था।

छवि मित्तल

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल 13 मई को एक बेटे की मां बनीं। छवि ने 14 साल पहले राइटर मोहित हुसैन से शादी खी थी। दोनों की 6 साल की एक बेटी भी है जिसका नाम अरीजा है। छवि ने अपने दूसरे बच्चे का नाम अरहाम रखा है।

समीरा रेड्डी

12 जुलाई को समीरा रेड्डी के घर भी नन्हा मेहमान आया और वो एक बेटी की मां बनीं। साल 2014 में समीरा ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। साल 2015 में वो एक बेटे की मां बनी थीं। 

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स भी इस साल माता-पिता बने हैं। अर्जुन के घर 28 जुलाई को बेटे ने जन्म लिया। दोनों ने बच्चे का नाम अरिक रामपाल रखा है। बता दें, अर्जुन ने इससे पहले मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की शादी 20 साल तक चली। अर्जुन के मेहर से दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी माहिका 16 साल की वहीं छोटी बेटी मायरा 13 साल की है।

एमी जैक्सन

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं रोबोट 2 की एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी इस साल 23 सितंबर को मां बनीं। एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता बनने का ऐलान किया।

ईशा देओल

एक्ट्रेस ईशा देओल ने 10 जून को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। ईशा ने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज की जानकारी दी। ईशा ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। ईशा और भरत तख्तानी ने 2012 में शादी की थी। 23 अक्टूबर 2017 को ईशा ने पहली बेटी राध्या को जन्म दिया था।

माही विज

टीवी एक्टर्स जय भानुशाली और माही विज इस साल पहले बच्चे के माता-पिता बनें। 22 अगस्त ने दोनों ने शादी के करीब 9 साल बाद बेटी को जन्म दिया। जय और माही ने अपने केयरटेकर के बच्चों को भी एडॉप्ट किया है।

कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर 9 दिसंबर को बेटी ने जन्म लिया। कपिल और गिन्नी ने पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन